{"_id":"689575b3b9e5a65f1f0c256e","slug":"bihar-news-rising-ganga-water-fills-canal-excavation-pit-poses-erosion-threat-to-several-homes-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से नहर के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा, कई घरों पर कटाव का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से नहर के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा, कई घरों पर कटाव का खतरा
Fri, 08 Aug 2025 09:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 08 Aug 2025 09:28 AM IST
सार
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण डकरा नाला पंप नहर के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी घुस गया और पानी के दबाव से निर्माण एजेंसी द्वारा बनाया गया अस्थायी बांध टूट गया है।
विज्ञापन
देर रात मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इंद्ररुख पश्चिमी के डकरा सत खजुरिया के पास गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण डकरा नाला पंप नहर के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी घुस गया। पानी के दबाव से निर्माण एजेंसी द्वारा बनाया गया अस्थायी बांध टूट गया, जिससे कटाव शुरू हो गया और कई घर गिरने के कगार पर आ गए। कटाव की जद में स्थानीय दुर्गा स्थान भी शामिल है।
विज्ञापन
गंगा का पानी गड्ढे में घुसने की सूचना पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निपनिकर, सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप, सफियाबाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत चारों ओर बांस-बल्ला लगाकर बैरिकेडिंग करवाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar: पुनौराधाम जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, देशभर से आ रहे संतों के लिए निःशुल्क भोजन की रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि पंप हाउस के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण अब सैकड़ों घर कटाव के खतरे में हैं और गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
सदर एसडीओ कुमार अभिषेक ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण डकरा नाला के पास जल संसाधन विभाग के द्वारा पंप हाउस का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था लेकिन पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण निर्माण स्थल पर पानी प्रवेश कर गया है। इस वजह से पंप हाउस का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी हैं।