फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: miscreants entered the house and started firing indiscriminately two women injured in Shankarpur

Bihar News:  शंकरपुर में दबंगों ने घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग, दो महिलाएं घायल; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 30 Jun 2025 10:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 30 Jun 2025 10:07 AM IST
सार

Bihar: परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले छोटना का सोहिल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में रविवार को सोहिल यादव, सूदन यादव, सुभाष यादव, संतोष यादव और मुन्ना यादव हथियार लेकर घर पहुंचे और हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Bihar News: miscreants entered the house and started firing indiscriminately two women injured in Shankarpur
घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे दबंगों ने एक घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे लगने से दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी मजदूर सनोज यादव के घर पर शराब का धंधा करने वाले सोहिल यादव और उसके सहयोगी पहुंचे और सनोज के भतीजे छोटना को खोजते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग की आवाज सुनकर घर से बाहर निकली सनोज यादव की पत्नी सरिता देवी और उनके भाई संजीव यादव की पत्नी बेबी देवी को गोली के छर्रे लग गए।

विज्ञापन


पढ़ें: सीएम की सभा के दौरान आज बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानें किस रूट पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले छोटना का सोहिल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में रविवार को सोहिल यादव, सूदन यादव, सुभाष यादव, संतोष यादव और मुन्ना यादव हथियार लेकर घर पहुंचे और हमला बोल दिया।

घटना की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed