फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Lakhs of rupees defrauded from a woman by posing as fake ADM, accused arrested

Bihar News: फर्जी एडीएम बनकर महिला से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; झूठे केस में फंसाने की भी दी थी धमकी

Tue, 08 Jul 2025 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Jul 2025 06:54 PM IST
सार

Bihar: रकम मिलने के बाद जब निभा देवी ने अपने पति के मामले की प्रगति जाननी चाही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि ज्यादा सवाल करने पर वह उन्हें भी किसी झूठे केस में फंसा देगा।

विज्ञापन
Bihar News: Lakhs of rupees defrauded from a woman by posing as fake ADM, accused arrested
फर्जी एडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय के कबैया थाना पुलिस ने खुद को एडीएम बताकर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी कमलेश कुमार कश्यप के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मामला किउल थाना क्षेत्र के वृंदावन मोहल्ला की रहने वाली निभा देवी, पति गणेश कुमार, से जुड़ा है। निभा देवी ने कबैया थाना में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि 31 मई 2025 को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कमलेश कुमार कश्यप नामक अधिकारी बताते हुए कहा कि वह लखीसराय जिले में एडीएम के पद पर तैनात है।

विज्ञापन

आरोपी ने महिला को विश्वास में लेते हुए कहा कि वह उनके पति को कानूनी मदद से 15 जून तक जेल से बाहर निकाल देगा। इस भरोसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग तिथियों में तीन किश्तों में कुल 2 लाख 10 हजार रुपये आरोपी को दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  अनोखा पंचायत जहां शहरों जैसी सुविधाएं, भीषण गर्मी और जल संकट में मिसाल बना जजुआर गांव; ये खासियत

रकम मिलने के बाद जब निभा देवी ने अपने पति के मामले की प्रगति जाननी चाही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि ज्यादा सवाल करने पर वह उन्हें भी किसी झूठे केस में फंसा देगा। इतना ही नहीं, उसने महिला का फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया, जिससे उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया।

पीड़िता ने इस मामले की पूरी जानकारी कबैया थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि युवक ने खुद को फर्जी एडीएम बताकर ठगी की है। आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह और लोगों से तो ठगी नहीं की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed