फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :unique panchayat have many facilities people happy here to development

Bihar: अनोखा पंचायत जहां शहरों जैसी सुविधाएं, भीषण गर्मी और जल संकट में मिसाल बना जजुआर गांव; ये खासियत

Tue, 08 Jul 2025 06:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 06:45 PM IST
सार

Bihar: जजुआर मध्य पंचायत में सुरक्षा को लेकर भी बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। पूरा बाजार और पंचायत क्षेत्र CCTV कैमरों से कवर है। पंचायत भवन में मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :unique panchayat have many facilities people happy here to development
अनोखा पंचायत जहां की विशेषता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अगर बिहार के आदर्श और निर्मल पंचायतों की चर्चा हो और मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर मध्य पंचायत का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां के बेहतरीन विकास कार्यों के लिए पंचायत को राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक कई बार सम्मानित कर चुकी है। आम लोगों की जरूरतें हों या उनकी सुरक्षा हर स्तर पर यह पंचायत मिसाल पेश कर रही है।

औराई प्रखंड क्षेत्र में स्थित जजुआर पंचायत में सरकार की योजनाओं को जमीन पर जिस बेहतरी से लागू किया गया है, वह दूसरे पंचायतों के लिए प्रेरणा बन गया है। यहां के लोग खुलकर बताते हैं कि किस तरह मुखिया सुमन नाथ ठाकुर ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। पंचायत में साफ-सफाई, सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और खेलकूद जैसी बुनियादी जरूरतों को नगर निगम स्तर की सुविधाओं जैसा विकसित किया गया है।

विज्ञापन

पुरस्कार की राशि से बनी प्याऊ और वाटर प्यूरीफायर
इस पंचायत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां के मुखिया ने अपनी पुरस्कार राशि तक जनता के लिए समर्पित कर दी है। भीषण गर्मी और जल संकट के बीच पूरे पंचायत क्षेत्र और बाजार में प्याऊ लगवाए गए हैं। पानी को शुद्ध और शीतल बनाने के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को 24 घंटे ठंडा पानी मिलता है। गांव के निवासी निशांत कुमार झा कहते है कि जहां एक तरफ नेता लोग सरकारी पैसे का दुरुपयोग करते हैं, वहीं हमारे मुखिया जी अपनी इनामी राशि तक जनता के हित में लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गयाजी में थानाध्यक्ष का बार बालाओं संग डांस करते वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

जजुआर मध्य पंचायत में सुरक्षा को लेकर भी बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। पूरा बाजार और पंचायत क्षेत्र CCTV कैमरों से कवर है। पंचायत भवन में मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। कहीं कोई संदिग्ध हरकत दिखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाती है। आज हालत यह है कि पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं न के बराबर होती हैं। CCTV के चलते असामाजिक तत्वों के मन में भी हमेशा डर बना रहता है। गांव में करीब 100 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं, ताकि कोई भी घटना नजर से ओझल न हो।

खेलकूद और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार
जजुआर मध्य पंचायत औराई प्रखंड का इकलौता पंचायत है जहां आधुनिक स्टेडियम बनाया गया है। यहां हाई मास्ट लाइट लगाई गई है ताकि दिवा-रात्रि मैच कराए जा सकें। बच्चों और युवाओं के लिए जिम की भी सुविधा है और प्रशिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed