फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Kidnapping incident of Zarda businessman Hemant Kumar Gupta turned out to be a rumour

Bihar: जर्दा करोबारी के अपहरण की घटना निकली अफवाह, पिता से नाराज होकर चला गया था ससुराल; अब पुलिस करेगी पूछताछ

Sat, 11 May 2024 12:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 May 2024 12:50 PM IST
सार

Khagaria News: थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कारोबारी खगड़िया में हैं। इसकी जानकारी उनको नहीं है। उनके पिता से इस संबंध में लिखित आवेदन मांगा गया था, लेकिन वह अप्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस घटना में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। फारबिसगंज पुलिस दोनों पिता-पुत्र से इस संबंध में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Kidnapping incident of Zarda businessman Hemant Kumar Gupta turned out to be a rumour
जर्दा कारोबारी हेमंत कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया के चर्चित जर्दा कारोबारी हेमंत कुमार गुप्ता के अपहरण की घटना महज अफवाह निकली। वह अपने पिता से नाराज होकर अपने ससुराल सिलीगुड़ी चले गए थे, जिसका खुलासा पुलिस ने किया है। शनिवार को खगड़िया के एमजी मार्ग स्थित आरती स्टोर में उक्त करोबारी अपनी दुकान पर बैठे मिले। वहीं, विगत दो दिनों से खगड़िया और फारबिसगंज पुलिस अपनी माथा-पच्ची करती रही। दरअसल, जर्दा कारोबारी हेमंत कुमार गुप्ता के अपहरण की सूचना पाते ही खगड़िया और फारबिसगंज में कोहराम मच गया था। लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे थे।

विज्ञापन

 
कारोबार को लेकर गए थे फारबिसगंज
खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के एमजी मार्ग स्थित आरती स्टोर के मालिक कारोबारी नागेश्वर प्रसाद गुप्ता के बेटे हेमंत कुमार गुप्ता गुरुवार को फारबिसगंज गए थे। फारबिसगंज पहुंचते ही उनके द्वारा अपनी पत्नी के वाट्सएप पर ‘अर्जेंट हेल्प’ का मैसेज किया गया। उसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। इधर, पत्नी ने जब परिवारजनों को यह बात बताया तो परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पूरा परिवार फारबिसगंज पहुंचा। जहां फारबिसगंज पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन

 
पिता ने 30 लाख रुपये ले जाने का किया था दावा
घटना के संबंध में फारबिसगंज के थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनको कारोबारी के अपहरण की सूचना उनके पिता के द्वारा दी गई थी। उसमें कारोबारी के पास 30 लख रुपये होने की बात कही गई थी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जब मामले की गहन जांच की गई तो पिता ने बताया कि उनका बेटा उनसे नाराज होकर अपने ससुराल सिलीगुड़ी चला गया है। थानाध्यक्ष की मानें तो पुलिस ने पिता से इस संबंध में लिखित आवेदन मांगा था। लेकिन पिता ने पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
करोबारी ने नशा लगने की कही बात
शनिवार को अमर उजाला जब इस अपहरण की घटना की सच्चाई जानने कारोबारी की दुकान पहुंचा तो, हेमंत कुमार गुप्ता अपने दुकान पर ही बैठे मिले। उनके अपहरण को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने गोल-मटोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज पहुंचते ही उन्होंने चाय पी थी, जिसके बाद उनको नशा लग गया। जब नींद खुली तो वह बस में सवार थे और बेगूसराय पहुंचने वाले थे। हालांकि अपने पिता से नाराजगी और सिलीगुड़ी जाने की बात पर वह चुप्पी साध गए।

 
पिता और पुत्र से पूछताछ करेगी पुलिस
थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कारोबारी खगड़िया में हैं। इसकी जानकारी उनको नहीं है। उनके पिता से इस संबंध में लिखित आवेदन मांगा गया था, लेकिन वह अप्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस घटना में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। फारबिसगंज पुलिस दोनों पिता-पुत्र से इस संबंध में पूछताछ करेगी। इधर, खगड़िया पुलिस भी इस घटना की सच्चाई जानने के लिए पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed