फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Khelo India Youth Games organized for the first time in Begusarai

Bihar News: बेगूसराय में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, प्रचार रथ को डीएम ने दिखायी हरी झंडी

Tue, 29 Apr 2025 08:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Apr 2025 08:26 PM IST
सार

Bihar: जिलाधिकारी ने हाल ही में आईपीएल में शतक लगाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। अब बिहार के युवा खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Khelo India Youth Games organized for the first time in Begusarai
डीएम ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। 4 मई से 15 मई तक चलने वाले इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेलों के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस बार फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय में किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें पुरुष और महिला वर्ग की आठ-आठ टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन

अलग-अलग मैदानों पर होंगे मुकाबले
पुरुष वर्ग के मुकाबले तेघड़ा स्थित यमुना भगत स्टेडियम में होंगे, जबकि महिला वर्ग के मैच बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में खेले जाएंगे। खेल मैदानों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। खिलाड़ियों के ठहराव के लिए जिले के प्रमुख होटलों को भी आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: धर्मस्थल हटाए जाने के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, 50वें दिन मनाया ब्लैक डे; जमकर हुई नारेबाजी

इन राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा
पुरुष वर्ग में बिहार, झारखंड, मिजोरम, मेघालय, दिल्ली, चंडीगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं महिला वर्ग में मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की टीमें शामिल होंगी।

बिहार के खिलाड़ियों का बढ़ता मनोबल
इस मौके पर जिलाधिकारी ने हाल ही में आईपीएल में शतक लगाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। अब बिहार के युवा खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मैच देखने के लिए मैदानों में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed