{"_id":"687911ee7ccb59f9d30c222b","slug":"bihar-news-jungle-raj-mentality-bjp-leader-sanjay-khandelia-targeted-tejashwi-yadav-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'जंगलराज की मानसिकता', भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'जंगलराज की मानसिकता', भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
Thu, 17 Jul 2025 08:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:44 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने खगड़िया में प्रेस वार्ता कर तेजस्वी यादव द्वारा मीडिया को धमकाने वाले बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला और 'जंगलराज' की मानसिकता बताया। खंडेलिया ने मीडिया से निर्भीक होकर सच दिखाने की अपील की और कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने राजद नेता तेजस्वी यादव के मीडिया को धमकाने वाले बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया है। खंडेलिया ने खगड़िया में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि तेजस्वी की भाषा और मानसिकता बिहार को फिर से 1990 से 2005 तक के ‘काले दौर’ में ले जाने की चेतावनी दे रही है।
खंडेलिया ने कहा, “तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की ‘जंगलराज’ की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक मंच से मीडिया को धमकाया और पार्टी समर्थित दबंगों और बाहुबलियों का हवाला देकर पत्रकारों को डराने की कोशिश की। यह आपराधिक मानसिकता का परिचायक है।”
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाये सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं
विज्ञापन
भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता अगर मीडिया को अपने क्षेत्र में घुसने से मना करें, तो यह लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ सीधा हमला है। खंडेलिया ने कहा, “जनता ने उन्हें नकार दिया है और अब सत्ता से बाहर होने के बाद वह बौखलाहट में देश, धर्म और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला कर रहे हैं।”
खंडेलिया ने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और मीडिया की स्वतंत्रता के सजग प्रहरी हैं। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे भयभीत न हों और सच को निर्भीकता से सामने लाते रहें। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रमोद शाह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अश्विनी सिंह, अश्वनी चौधरी, नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर, और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना सिंह पटेल भी मौजूद रहे।