फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Giriraj Singh verbally attacked the opposition on the election results

Bihar News: चुनाव परिणामों पर गिरिराज सिंह की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- जनता ने दिखाया बड़बोलेपन का नतीजा

Sat, 23 Nov 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Nov 2024 04:02 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। झारखंड के अप्रत्याशित परिणामों पर मंथन की बात कही।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh verbally attacked the opposition on the election results
पत्रकार वर्ता करते सांसद गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र, झारखंड में विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश तथा बिहार में उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता ने बता दिया कि संजय रावत एवं पवार जैसे लोगों के बड़बोलेपन का क्या नतीजा हो सकता है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव का सूपड़ा साफ
साथ ही साथ उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि संजय राउत के चक्कर में आज उद्धव ठाकरे भी कहीं के नहीं रहे। 
महाराष्ट्र की जनता ने दो तिहाई सीट देकर एनडीए में अपना विश्वास व्यक्त किया है। वहीं, उन्होंने लालू यादव, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव पर भी पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में लालू यादव एवं उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का सूपड़ा साफ हो गया। खासकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को अपने मुंह की खानी पड़ी है। वहीं उन्होंने झारखंड को लेकर कहा कि झारखंड में अप्रत्याशित परिणाम आए हैं, इस पर भी मंथन किया जाएगा। 
विज्ञापन


जीते तो ईवीएम ठीक, हारे तो खराब
विपक्ष के द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तेलंगाना एवं अन्य जगहों पर कांग्रेस की जीत होती है तो वहां का इवीएम ठीक रहता है। वहीं, जब महाराष्ट्र में उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो आज ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें अपनी करनी का फल समझ में नहीं आ रहा। वहां लोग सिर्फ अनाप-शनाप बयान बाजी कर ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed