फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Ganga water level continues to rise rapidly in Munger, flood threat deepens

Bihar News: मुंगेर में गंगा के जलस्तर में तीव्र वृद्धि जारी, बाढ़ का खतरा गहराया; प्रशासन अलर्ट

Mon, 21 Jul 2025 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Jul 2025 03:56 PM IST
सार

Bihar: गंगा का पानी दियारा क्षेत्र और उसके आसपास के गांवों में फैलने लगा है। लोग अपने मवेशियों और जरूरी सामान के साथ नावों के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Ganga water level continues to rise rapidly in Munger, flood threat deepens
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे मुंगेर जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है और अब भी तेजी से बढ़ रहा है। खासकर मुंगेर, जमालपुर और धरहरा प्रखंड क्षेत्रों में गंगा का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन

गंगा का पानी दियारा क्षेत्र और उसके आसपास के गांवों में फैलने लगा है। लोग अपने मवेशियों और जरूरी सामान के साथ नावों के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

प्रशासन की तैयारी पूरी
सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने बताया कि गंगा के जलस्तर में अभी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अनुमान है कि एक-दो दिनों में इसमें गिरावट आ सकती है। प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के सभी आवश्यक प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संभावित कटाव वाले इलाकों में फ्लड फाइटिंग का कार्य जारी है। सभी नावों का पंजीकरण कर लिया गया है ताकि आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। सदर प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में कटावरोधी कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: प्राचार्य को सद्बुद्धि देने के लिए NSUI का विरोध, भोलेनाथ से की प्रार्थना, दूसरी सोमवारी पर किया हवन

पिछले वर्ष के अनुभव से तैयारियां
एसडीओ ने बताया कि पिछले वर्ष जिले की कुल 38 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई थीं। इस अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही सूखा राशन, सामुदायिक किचन और अन्य राहत कार्यों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed