फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: NSUI protests, prays to Bholenath to give wisdom to the principal

Bihar: प्राचार्य को सद्बुद्धि देने के लिए NSUI का विरोध, भोलेनाथ से की प्रार्थना, दूसरी सोमवारी पर किया हवन

Mon, 21 Jul 2025 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Jul 2025 03:50 PM IST
सार

Bihar: प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि जीडी कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के तहत कृषि विज्ञान विषय में स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए शिक्षक की नियुक्ति की जाए। कॉलेज में वर्ष 2020 के बाद से छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ है, जिसे जल्द से जल्द कराया जाए।

विज्ञापन
Bihar: NSUI protests, prays to Bholenath to give wisdom to the principal
हवन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की दूसरी सोमवारी को जीडी कॉलेज, बेगूसराय में NSUI के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. राम अवधेश सिंह की "मनमानी" और कॉलेज की अनसुलझी समस्याओं को लेकर हवन कर भगवान शिव से प्राचार्य को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। यह कार्यक्रम NSUI के जिला अध्यक्ष राजा कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजा कुमार ने बताया कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) और जीडी कॉलेज से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर पिछले कई महीनों से कुलपति और प्राचार्य को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई है। इसी कारण छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि जीडी कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के तहत कृषि विज्ञान विषय में स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए शिक्षक की नियुक्ति की जाए। कॉलेज में वर्ष 2020 के बाद से छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ है, जिसे जल्द से जल्द कराया जाए। कॉलेज के कंप्यूटर सेंटर में कार्यरत एक कर्मचारी को बेगूसराय विस्तार केंद्र में नियुक्त करने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने यह भी कहा कि बेगूसराय के महाविद्यालयों में प्राचीन इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र और वाणिज्य जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू की जाए। जिले के एकमात्र महिला महाविद्यालय श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर अब तक किसी विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है, जिसे जल्द बहाल किया जाना चाहिए। वहीं, राम चरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल में इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान और भौतिकी जैसे विषयों में पढ़ाई की शुरुआत की जाए।


पढ़ें: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस पर भी हुआ हमला; बुलेट में लगाई गई आग

कॉलेज अध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि प्राचार्य और कुलपति को कई बार आवेदन देने के बावजूद कॉलेज की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में दलालों की सक्रियता बढ़ती जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि दलालों को कॉलेज परिसर से बाहर किया जाए और सुरक्षा के मद्देनज़र परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

श्याम सुंदर कुमार ने कॉलेज परिसर की मैपिंग कराने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि बलिया में करोड़ों रुपये की लागत से बना डिग्री कॉलेज अब तक निष्क्रिय है और उसका परिसर नर्सरी का अड्डा बन चुका है। इसलिए वहां नामांकन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि छात्रों को शैक्षणिक असुविधा न हो।

एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष मुरारी कुमार ने कहा कि पीजी के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी है, जिसे तुरंत सुधारा जाए। साथ ही छात्रों के साथ कॉलेज परिसर में भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं होना चाहिए। धरना स्थल पर प्रिंस कुमार, बबलू कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, समीर, राहुल कुमार समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed