Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-news-fake-sp-dupes-labour-officer-in-sheikhpura dm shekhar anand

बिहार: 'मैं SP बोल रहा हूं...'- डीएम को आया कॉल और लग गई चपत; कभी बिहार के DGP झांसे में आए थे, अब एक IAS

Thu, 19 Nov 2026 04:08 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2026 04:08 PM IST
सार

Cyber Crime: मैं न्यायाधीश बोल रहा हूं... इस झांसे में आकर तबादला आदेश जारी कर कभी बिहार के तत्कालीन डीजीपी चर्चित रहे थे। अब साइबर ठग ने बिहार के एक आईएएस अधिकारी को झांसे में ले लिया। सरकारी योजना के पैसे मंगा लिए।

विज्ञापन
bihar-news-fake-sp-dupes-labour-officer-in-sheikhpura dm shekhar anand
शेखपुरा डीएम शेखर आनंद के पास आया था रीवा के फर्जी एसपी का कॉल। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भरोसे का जमाना नहीं रहा- यह बिहार के तत्कालीन डीजीपी को पता चल गया था, जब उनके पास एक एसपी के केस को रफादफा करने लेकर एक फर्जी शख्स ने कॉल किया था। खुद को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बताने वाले शख्स ने तत्कालीन डीजीपी संजीव सिंघल से काम करवा भी लिया था। बाद में जब मामला खुला तो फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार भी हुआ, क्योंकि वह बिहार के कई आईएएस-आईपीएस का चहेता था। खैर, अब बात एक जिलाधिकारी के झांसे में आने की। मध्य प्रदेश के रीवा का एसपी बनकर बिहार के शेखपुरा के डीएम के पास कॉल करने वाले ने एक योजना के तहत जारी होने वाली 10 हजार की राशि ट्रांसफर करवा ली। अब केस दर्ज हुआ है। जांच हो रही है।

विज्ञापन


साइबर अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा
बिहार के शेखपुरा में ठगी की ऐसी ही फिल्मी कहानी सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के रीवा में बिहार निवासी युवती की कथित मौत की जानकारी देते हुए शव को शेखपुरा भेजने की व्यवस्था के नाम पर साइबर ठग ने शेखपुरा जिला प्रशासन को चपत लगा दी। साइबर अपराध के खिलाफ सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक वर्षों से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक समय-समय पर लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की नसीहत देते रहे हैं, लेकिन जब साइबर अपराधी अपनी चालाकी से जिलाधिकारी तक को दिग्भ्रमित कर दें, तो उनके दुस्साहस का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं। 
विज्ञापन


बिहारी युवती की मौत के बाद शव भेजने की बात कह ठगी
साइबर ठग ने मध्य प्रदेश के रीवा का एसपी बनकर 12 नवंबर को डीएम शेखर आनंद को फोन कर कहा कि शेखपुरा की एक युवती की रीवा में सड़क हादसे में मौत हो गई है और लाश को शेखपुरा लाने की व्यवस्था करें। डीएम ने रीवा एसपी बनकर फोन करने वाले साइबर ठग का नंबर श्रम अधीक्षक को दिया और आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसके बाद श्रम अधीक्षक ने जब फोन किया तो कथित रीवा एसपी ने कहा कि एम्बुलेंस कर दी गई है, बस आप लोग आइसबैग के 10 हजार रुपए भेज दें। रुपये मांगने के साथ ही ठग ने व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा, जिसके बाद योजना के तहत श्रम अधीक्षक ने 10 हज़ार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार कॉल किया गया, जवाब- साहब मीटिंग में हैं
श्रम अधीक्षक ने बताया कि रुपये भेजने के बाद जब मृतका का विवरण मांगा तो साइबर ठग ने जानकारी कुछ समय बाद देने की बात कही। श्रम अधीक्षक ने कई बार फोन किया। पहले तो फोन नहीं उठाया गया। बाद में दूसरे दिन किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि साहब मीटिंग में हैं, हम कर्मचारी बोल रहे हैं। इसी के बाद ठगी होने का शक हुआ तो साइबर थाने से नंबर की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि यह नंबर पहले से एनसीआरबी पोर्टल पर ठगी के मामले में दर्ज है। इसके बाद ही साइबर थाने में ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

योजना का प्रचार-प्रसार दूसरे राज्यों तक हुआ
बिहार सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी राज्य के साथ दूसरे प्रदेशों में रह रहे बिहारियों तक पहुंचा रही है। इसी के तहत अन्य राज्यों में भी लोगों को जानकारी है कि अब दूसरे प्रदेश में रह रहे किसी बिहारी की मौत पर शव को उसके घर तक लाने की ज़िम्मेदारी श्रम विभाग को दी गई है। साइबर ठग ने इसी योजना की जानकारी रखते हुए बिहार के छोटे जिले के डीएम को सीधे कॉल किया। उसी कॉल के बाद डीएम ने श्रम अधीक्षक को आवश्यक प्रक्रिया करने के लिए कहा था। डीएम का आदेश देखकर श्रम अधीक्षक ने बिना जांच-पड़ताल किए ही साइबर ठग को 10 हज़ार रुपये भेज दिए और ठगी का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed