{"_id":"689880f487c8ddf7e706d7ad","slug":"bihar-news-elderly-woman-died-due-to-stray-bull-attack-in-lakhisarai-two-bike-riders-seriously-injured-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लखीसराय में आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, बाइक सवार दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लखीसराय में आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, बाइक सवार दो गंभीर घायल
Sun, 10 Aug 2025 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Aug 2025 04:52 PM IST
सार
Lakhisarai News: लखीसराय में आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई, जिसके तुरंत बाद तेज रफ्तार बाइक ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार तीन लोगों में से दो गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
सांड के हमले के बाद बाइक से कुचलने पर बुजुर्ग महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय के सूर्यगढ़ा बाजार में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 8 बजे शहीद द्वार के पास हुई, जब आवारा सांड के हमले से महिला सड़क पर गिर गई और उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: भीषण आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट; अहले सुबह पंचायत में मची अफरातफरी
विज्ञापन
मृतका की पहचान निस्ता गांव निवासी बच्ची देवी (पत्नी दिवंगत नंदलाल राम) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड ने बच्ची देवी पर हमला कर सड़क पर पटक दिया, जिसके तुरंत बाद तीन लोगों से सवार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष भगवान राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें- Bihar Flood: पटना के दियारा में बाढ़ से जनजीवन ठप, स्कूल बंद, आवागमन बाधित; प्रशासन की अनदेखी से नाराज लोग
पुलिस फरार बाइक सवारों की तलाश में जुटी है। इस घटना ने इलाके में आवारा पशुओं से बढ़ते खतरे को लेकर लोगों में दहशत और नाराजगी दोनों को बढ़ा दिया है।