{"_id":"667d517c851e5540200c0842","slug":"bihar-news-driver-dies-when-hiva-hits-parked-auto-in-lakhisarai-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhisarai: हाइवा ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक की हुई मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhisarai: हाइवा ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक की हुई मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Thu, 27 Jun 2024 05:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:18 PM IST
सार
Lakhisarai: लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में सड़क पर रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। घटना लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर रतनुपुर गांव जेएमके चिमनी भट्ठा के समीप हुई। एक नियंत्रित हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी यात्री ऑटो में पीछे से में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने किया सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतनुपुर गांव जेएमके चिमनी भट्ठा के समीप एक नियंत्रित हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी यात्री ऑटो में पीछे के भाग में टक्कर मार दिया। गुरुवार की सुबह हुई इस घटना में ऑटो चालक की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लोग जख्मी हैं। अक्रोशित ग्रामीणों ने NH80 को जाम कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि ऑटो का चालक गाड़ी खड़ी कर यात्री उतार रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मोहमदपुर पंचायत वार्ड संख्या 9 खेमतरनी स्थान गांव निवासी स्वर्गीय जोगी यादव का 50 वर्षीय पुत्र ऑटो चालक मलेट्री यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो-तीन अन्य यात्रियों के भी जख्मी होने की सूचना है। हादसा गुरुवार की पूर्वाह्न 9:20 बजे हुआ। हादसे के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने NH80 को लगभग 30 मिनट तक जाम रखा। सूचना के बाद प्रशिक्षु एसडीपीओ आकाश किशोर, सूर्यगढ़ा बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन