फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: chakai missing married woman found rajasthan sriganganagar in jamui news

बिहार: चकाई से लापता विवाहिता भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब मिली, कैसे 2200 किलोमीटर दूर राजस्थान पहुंची?

Wed, 28 Oct 2026 06:12 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 06:12 PM IST
सार

जमुई के चकाई से लापता विवाहिता को पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से सकुशल बरामद किया। महिला ने दो अज्ञात महिलाओं पर बेटी बनाकर रखने का भरोसा देकर ले जाने और चार महीने तक कपास के खेतों में मजदूरी कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar news: chakai missing married woman found rajasthan sriganganagar in jamui news
विवाहिता बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र से लापता विवाहिता को पुलिस ने करीब 2200 किलोमीटर दूर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सकुशल बरामद किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चकाई मोड़ से दो अज्ञात महिलाएं उसे बेटी की तरह रखने का भरोसा देकर अपने साथ ले गई थीं। इसके बाद राजस्थान पहुंचकर उससे करीब चार महीने तक कपास के खेतों में मजदूरी कराई गई। इस दौरान उसे अपने परिजनों से संपर्क करने की अनुमति भी नहीं दी गई। पुलिस अब महिला को ले जाने वाली दोनों महिलाओं की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

9 जुलाई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
मामले में पीड़िता के पिता ने बीते 9 जुलाई को चकाई थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को महिला के राजस्थान में होने का सुराग मिला। इसके बाद एसआई मोतीलाल साह के नेतृत्व में विशेष टीम राजस्थान भेजी गई।

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर मिली महिला
पुलिस टीम ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में रिड़मलसर पुलिस चौकी के सहयोग से महिला को बरामद किया। बताया गया कि जिस इलाके से महिला मिली, वह भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर भी बोले


मास्क पहनकर रहती थी एक महिला
बरामदगी के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उसे बेटी बनाकर रखने का भरोसा देकर अपने साथ ले जाया गया था। लेकिन राजस्थान पहुंचने के बाद उससे कपास के खेतों में मजदूरी कराई गई। महिला के मुताबिक, करीब चार महीने तक उसे अपने परिवार से बातचीत करने का मौका नहीं मिला। उसने यह भी बताया कि उसे अपने साथ ले जाने वाली महिलाओं में से एक हमेशा मास्क पहनकर रहती थी। इस वजह से वह उसका चेहरा ठीक से नहीं देख सकी।

न्यायालय में बयान के बाद परिजनों को सौंपा
पुलिस सोशल मीडिया के जरिए संपर्क होने की आशंका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के अनुसार, पुलिस टीम महिला को सुरक्षित वापस लेकर आई। सोमवार को उसे चकाई लाया गया और मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, महिला की मां रेणु देवी ने बताया कि उनकी बेटी शाम करीब चार से पांच बजे अपने पति के साथ बाजार जाने के लिए निकली थी। महिला की शादी उत्तर प्रदेश में हुई है। फिलहाल पुलिस महिला के आरोपों की पुष्टि करने, उसे अपने साथ ले जाने वाली दोनों महिलाओं की पहचान करने और राजस्थान में हुई कथित घटनाओं की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed