फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: BSP jawan Madan Kumar, injured in a road accident, dies

Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल बीएसएपी जवान मदन कुमार का निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Thu, 25 Sep 2025 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

Bihar Accident: मदन कुमार ड्यूटी से लौटते समय बाइक दुर्घटना का शिकार हुए थे। गंभीर चोटों के कारण उन्हें तुरंत पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Bihar News: BSP jawan Madan Kumar, injured in a road accident, dies
अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला निवासी लाल बिहारी महतो के पुत्र और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के जवान मदन कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे करीब तीन माह पूर्व वैशाली जिले में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन

तीन माह से चल रहा था इलाज
मदन कुमार ड्यूटी से लौटते समय बाइक दुर्घटना का शिकार हुए थे। गंभीर चोटों के कारण उन्हें तुरंत पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई। कुछ दिन पूर्व उन्हें बेहतर देखरेख के लिए मुंगेर के सफियाबाद स्थित आपातकालीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


परिवार और गांव में मातम
मदन कुमार के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी विद्या कुमारी दुखी हैं। मृतक की खबर उनके पैतृक गांव शिवकुंड पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मदन कुमार बचपन से ही जिम्मेदार और गंभीर प्रवृत्ति के थे। वे पुलिस बल में भर्ती होकर देश और समाज की सेवा करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
जवान को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हेमजापुर थाना पुलिस ने शव को तिरंगे में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोग "मदन कुमार अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारे लगाते रहे। ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed