फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Bodies of two Bihari labourers killed in Delhi's Paharganj accident reach village

Bihar News: दिल्ली के पहाड़गंज हादसे में मारे गए दो बिहारी मजदूरों का शव पहुंचा गांव, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 20 May 2025 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 May 2025 07:02 PM IST
सार

Bihar: मृतक प्रभु यादव की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि उनके पति परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। अब उनके सामने परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इसी तरह डॉ. बबीता भारती, जो मृतक के परिजन हैं, उन्होंने भी दुख जताते हुए सरकार से सहायता की मांग की।

विज्ञापन
Bihar News: Bodies of two Bihari labourers killed in Delhi's Paharganj accident reach village
दोनों मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में 17 मई को दीवार गिरने से मारे गए मुंगेर जिले के दो प्रवासी मजदूरों निरंजन यादव (46) और प्रभु यादव (50) का शव मंगलवार दोपहर उनके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही दोनों शव एक ही एंबुलेंस से सदर प्रखंड के मय तोफिर पंचायत स्थित गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार तोफिर गंगा घाट पर किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर लंबे समय से दिल्ली में रहकर निर्माण कार्यों में मजदूरी कर अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वे बीते 16 अप्रैल को दिल्ली गए थे। 17 मई को काम के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव और श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


पढ़ेंपुलिस गाड़ी की टक्कर से महिला समेत 3 घायल, शराब के नशे में होने का आरोप; वीडियो बनाने पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक प्रभु यादव की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि उनके पति परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। अब उनके सामने परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इसी तरह डॉ. बबीता भारती, जो मृतक के परिजन हैं, उन्होंने भी दुख जताते हुए सरकार से सहायता की मांग की। इस मौके पर भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली में कार्य करने के दौरान मय तोफिर पंचायत के दो मजदूरों की दीवार गिरने से मौत बेहद दुखद है। सरकार की जो भी नियमानुसार प्रक्रिया है, उसके तहत परिजनों को पूरा लाभ दिलाया जाएगा।

वहीं, श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की योजना के तहत कार्य के दौरान दुर्घटना में प्रवासी मजदूर की मौत होने पर परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को शीघ्र लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed