फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Begusarai muder Barauni junction area drug gang

Bihar News: युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 28 Feb 2026 05:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 05:11 PM IST
सार

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव के पास 20 वर्षीय मोहम्मद मासूम का शव संदिग्ध हालात में मिला। वह फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी बिचला टोला का रहने वाला था।

विज्ञापन
Bihar News Begusarai muder Barauni junction area drug gang
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव के पास सड़क किनारे मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी बिचला टोला वार्ड संख्या-10 निवासी मोहम्मद हारून के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मासूम के रूप में की गई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, मासूम नशाखुरानी गिरोह से जुड़ा था और बरौनी जंक्शन इलाके में अपने गिरोह के साथ सक्रिय था।
विज्ञापन


घर से ननिहाल जाने की बात कहकर निकला था

परिजनों के अनुसार, मासूम शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर से दूसरे की बाइक लेकर ननिहाल पसपुरा जाने की बात कहकर निकला था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए और खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पसपुरा गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

मृतक के पिता ने बताया कि मासूम पहले कुछ मामलों में जेल जा चुका था, लेकिन पिछले दस महीनों से वह गांव में ही रह रहा था। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसे लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उसे साजिश के तहत बुलाकर हत्या की गई है। मृतक की मामी ने भी बताया कि उसके गले में गमछे का निशान था, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी रंजिश की आशंका, हादसा दिखाने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed