फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: ABVP workers took out march against Mamata Banerjee in Begusarai; Called West Bengal CM shameless

Bihar: बेगूसराय में ABVP ने ममता बनर्जी के खिलाफ निकाला मार्च; कहा- वे खुद महिला, फिर भी नहीं रुक रहा अत्याचार

Tue, 05 Mar 2024 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

Protest against Mamata Banerjee: उत्तर बिहार की छात्रा प्रमुख स्वेत निशा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। ममता स्वयं एक महिला हैं, इसके बावजूद उनकी सरकार में हर जगह अत्याचार और दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: ABVP workers took out march against Mamata Banerjee in Begusarai; Called West Bengal CM shameless
सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मार्च निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मार्च किया। इससे पहले बड़ी संख्या में महिला कॉलेज की छात्राओं और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महिला कॉलेज से एक मार्च निकाला जो विभिन्न रास्तों से होता हुआ हड़ताली चौक पहुंचा। जहां एबीबीपी के छात्रों ने ‘ममता बनर्जी हाय-हाय’ के नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेशर्म हैं, क्योंकि वहां महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उस जगह (संदेशखाली में) महिलाओं और लड़कियों के साथ अत्याचार हो रहा है। उत्तर बिहार की छात्रा प्रमुख स्वेत निशा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 10 फरवरी को जो महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया था। उसके विरोध में पूरे भारतवर्ष में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा कॉलेज कैंपस से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। ममता बनर्जी स्वयं एक महिला हैं, इसके बावजूद उनकी सरकार में हर जगह अत्याचार और दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने कहा कि घटना के 55 दिनों के बाद भी उन्हें नहीं पता है कि वे महिलाएं कहां छिपी हुई हैं। लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को यह पता चल गया है कि वे महिलाएं कहां छिपी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगी। छात्राओं ने मांग की कि महिलाओं को न्याय मिले और पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार बंद हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed