फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A young man died after drowning in a pond during the Chhath festival, while playing

Bihar News: छठ पूजा के दौरान पोखर में डूबने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम

Tue, 28 Oct 2025 03:25 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 03:25 PM IST
विज्ञापन
Bihar News: A young man died after drowning in a pond during the Chhath festival, while playing
मृतक - फोटो : अमर उजाला

छठ महापर्व के मौके पर उस समय खुशियों का माहौल मातम में बदल गया जब अर्घ्य के दौरान एक युवक की पोखर में डूबकर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव की है। मृतक की पहचान गांव के ही सज्जन शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार संदीप अपने दो दोस्तों के साथ गांव के पोखर पर गया था, जहां तीनों छठ घाट पर गुब्बारा लगा रहे थे। बताया जाता है कि पोखर में पहले मिट्टी काटे जाने के कारण पानी की गहराई बढ़ गई थी। गहराई का अंदाजा न होने और तैरने का कम अनुभव होने से तीनों युवक पानी में उतर गए। इस दौरान संदीप गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन


पढ़ें: छठ की रात देखने गए थे नाच, सुबह मिला लहूलुहान शव; मधुबनी में अधेड़ की निर्मम तरीके से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और शोर मचाया। इसके बाद घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने पोखर में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से संदीप को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि संदीप अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहता था, जबकि उसके माता-पिता दिल्ली में काम करते हैं। छठ की खुशी के माहौल में अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed