फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Munger mother five children fell in love her husband could not bear illicit relationship horrifying step

Bihar News: पांच बच्चों की मां को हुआ इश्क, नाजायज रिश्ते को झेल नहीं पाया पति, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

Fri, 14 Feb 2025 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 07:48 PM IST
सार

Illicit Relationship: पत्नी के नाजायज संबंध से परेशान पति ने आत्महत्या कर ली। शबे बारात की रात को दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और शुक्रवार की सुबह उसने अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Bihar Munger mother five children fell in love her husband could not bear illicit relationship horrifying step
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय ताजा मामला बिहार के मुंगेर से है। जहां पत्नी के नाजायज संबंध से परेशान पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से पहले पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट भी हुई। वहीं, शुक्रवार को पति ने गुस्से में आकर अपनी जान दे दी। दोनों के बीच पांच बच्चे भी हैं। लेकिन पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हजरतगंज खानकाह बड़ा गली नंबर-09 का बताया जाता है। मृतक अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद अरमान के रूप में की गई है। परिवार वालों की माने तो उसकी पत्नी पांच बच्चे की मां है, लेकिन गांव के ही एक युवक से महिला का अवैध संबंध था। अरमान ने अपने पत्नी को युवक से बात करते हुए देखा था, जहां घटना से पूर्व रात में पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं, शुक्रवार को पति मोहम्मद अरमान डिप्रेशन में आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी आसपास के लोगों के माध्यम से स्थानीय कासिम बाजार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। वहीं, इस संबंध में जानकारी देते हुए कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर से आत्महत्या ही माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed