फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Minister Sunil Kumar visits Bihar Forestry College in Munger talks to students about college problems

Bihar News: मंत्री सुनील कुमार का बिहार वानिकी कॉलेज दौरा, स्टूडेंट्स से महाविद्यालय समस्या को लेकर की बात

Sat, 26 Apr 2025 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 07:11 PM IST
सार

Bihar Forestry College: बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार बिहार वानिकी महाविद्यालय सह शोध संस्थान पहुंचे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से महाविद्यालय की समस्या को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन
Bihar Minister Sunil Kumar visits Bihar Forestry College in Munger talks to students about college problems
स्टूडेंट्स के बीच मंत्री सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में एक दिवसीय दौरे पर बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉक्टर सुनील कुमार पहली बिहार के वानिकी महाविद्यालय सह शोध संस्थान पहुंचे। जहां उन्होंने महाविद्यालय के कैंपस में वृक्षारोपण किया। उसके बाद वे महाविद्यालय के ऑडिटोरियम पहुंचे।महाविद्यालय के छात्राओं और प्राचार्य ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सूना और उनसे बात की।  

विज्ञापन


संबोधन के दौरान मंत्री ने कहा कि जो भी पढ़ाई करता है, ये सोच कर करता है कि आगे भविष्य क्या होगा। इसलिए सरकार की चिंता आपके ऊपर है और इसका समाधान निकालने के लिए हम अपने विभाग की और निश्चित रूप से प्रयास करेंगे। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा, महाविद्यालय  के छात्राओं की समस्याओ को जल्द ही दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 68 छात्र हैं और पांच छात्र पर एक शिक्षक हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब माफियाओं ने बौखलाहट में पुलिस थाने पर किया हमला, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जो भी समस्या है, वह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी और सरकार द्वारा छात्राओं को पढ़ने के लिए पूरी व्यवस्था दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि महाविद्यालय खर्च के लिए सरकार पैसे देती है, लेकिन आदेश नहीं मिलने के कारण कॉलेज मैनेजेंट द्वारा खर्च नहीं की गई। इसको लेकर मौखिक और लिखित रूप में हम महाविद्यालय के अधिकारियों को कह दिए। जल्द ही कॉलेज द्वारा छात्राओं के ऊपर खर्च किए जाएंगे।  


जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के सवाल पर मंत्री ने कहा कि आतंकवाद प्रायोजित है और हमारे देश का एक-एक खून का कतरा-कतरा का बदला हमारी सरकार लेने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार है, बिना बदला लिए हम लोग छोड़ने वाले नहीं हैं। लेकिन चिंता की बात है कि हिंदुस्तान में रहकर लोग आंतकवादी का साथ देते हैं, यह चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें: सक्षमता परीक्षा की तिथि घोषित, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताई तारीख

2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा, 1990 से 2005 तक के शासनकाल का बिहार गड्डों, अंधकार, अराजकता, बलात्कार और गुंडों का बिहार था। साल 2025 में जब बिहार में पहली बार एनडीए की सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी, तब से लेकर आज तक हम लोगों ने जो काम किया है, वह काम सब लोगों को पता है। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है। 24 घंटे बिजली लोगों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की सड़कें अन्य राज्यों से अच्छी हैं और देश में प्रगति करने वाला राज्य है तो बिहार है। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक  प्रभात कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार, मुंगेर वन प्रमंडल पदाधिकारी अम्ब्रिष  कुमार मल्ल महाविद्यालय डीन डॉक्टर मिजाउल हक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed