{"_id":"66f9292cd948acf3280c6fea","slug":"bihar-liquor-mafia-attacked-police-during-raid-in-begusarai-2-policemen-including-station-in-charge-injured-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में छापामारी के दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस किया हमला, थाना अध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में छापामारी के दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस किया हमला, थाना अध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल
Sun, 29 Sep 2024 03:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:47 PM IST
सार
Begusarai News: थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बहदरपुर गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो माफियाओं ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
शराब माफियाओं के हमले का शिकार हुआ पुलिस वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले के लाखो थानाक्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ छापामारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें लाखो थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बहदरपुर गांव की है, जहां पुलिस को शराब बनाने और बेचने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को लाखो थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार अपने दल-बल के साथ छापामारी करने पहुंचे थे। इस दौरान, शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर पथराव और हमले शुरू कर दिए, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश पर आस-पास के थानों से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर बहदरपुर गांव से चार महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बहदरपुर गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना ने पुलिस बल पर हमला करने की गंभीरता को उजागर किया और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है
विज्ञापन