फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Flood: Ganga swells in Begusarai, dozens of villages and school submerged in flood water boats floating

Bihar: बेगूसराय में गंगा उफनाई, बाढ़ के पानी डूबे दर्जनों गांव और स्कूल, चचरी नाव के सहारे लोग आवागमन को मजबूर

Wed, 06 Aug 2025 04:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Aug 2025 04:47 PM IST
सार

Bihar Flood: गांव के लोग कमर भर पानी में पैदल आने-जाने को विवश हो चुके हैं। कुछ जगहों पर नाव और बांस के नाव बनाकर लोग यात्रा करने को मजबूर हैं।। गंगा के उत्तर दिशा में अवस्थित कई प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। 

विज्ञापन
Bihar Flood: Ganga swells in Begusarai, dozens of villages and school submerged in flood water boats floating
जुगाड़ से बने नाव से सहारे चलने को मजबूर हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी के बढ़े हुए जलस्तर से दक्षिणी भाग जलमग्न होने के कगार पर पहुंच गया है। बछवाड़ा, तेघरा, बलिया, शामहो और साहेबपुरकमाल प्रखंड के कई गांव और स्कूल में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों को काफी फजीहत हो रही है। बाढ़ पीड़ितों के बीच से आई तस्वीर भयावह है। इसमें गांव और घरों में पानी प्रवेश कर गया है।

विज्ञापन


घरों में भी पानी प्रवेश कर गया
जिले के तेघरा प्रखंड, शामहो प्रखंड, बछवारा प्रखंड, मटिहानी प्रखंड, बलिया प्रखंड और साहेबपुर कमाल प्रखंड गंगा किनारे बसा है। इस वजह से कई प्रखंडों के कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश चुका है। तेघरा प्रखंड के रातगांव पंचायत के वार्ड नंबर 13 और 14 में पूरी तरह से गंगा का पानी प्रवेश कर गया। जहां जुगाड़ के चचरी के नाव से आ जा रहें हैं, सड़कों पर कमर भर से ज्यादा पानी लगा हुआ है। लोग कमर भर पानी में आने जाने को मजबूर हैं। दूसरी ओर बलिया प्रखंड के शिवनगर गांव में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। गांव जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहींके सड़कों पर जहां कमर पर पानी है।  वहीं गांव के घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

Bihar SIR Discrepancy: कटिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से हड़कंप, हिंदू परिवार के पते पर जुड़े मुस्लिम नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं हुई
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार दो-तीन दिनों से गंगा का जलस्तर बढने से गांव में पानी प्रवेश कर गया। लोगों का कहना है कि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं हुई है। लोगों ने जल्द से जल्द राशन और जानवर के चारे की व्यवस्था के साथ-साथ नाव की भी मांग की है। ताकि लोगों को इस परेशानी में थोड़ी भी  मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed