Bihar Fire News: खगड़िया के गोगरी में रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण लगी आग, बड़ी घटना टली
Bihar: घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विस्तार
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत राटन पंचायत के वार्ड संख्या-09 में शुक्रवार रात रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, अजय यादव के घर में रात करीब 8 बजे खाना बनाने के दौरान गैस लीक हो गई, जिससे सिलेंडर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर विस्फोट के बाद पूरा घर इसकी चपेट में आ गया।
घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
पढ़ें: मुबारकपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क अधूरी, निर्माण में घोटाले के आरोप; ग्रामीण नाराज
गोगरी प्रखंड में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले पौरा पंचायत के सहरौन गांव में आग लगने से नौ परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे। वहीं महादलित टोला में भीषण आग से दो दर्जन से ज्यादा घर खाक हो गए थे। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।