{"_id":"661b8da7efc5bfd5d801e8c5","slug":"bihar-dead-body-of-a-newborn-girl-found-lying-naked-on-road-in-begusarai-police-engaged-in-investigation-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में सड़क पर नग्न अवस्था में पड़ा मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में सड़क पर नग्न अवस्था में पड़ा मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 14 Apr 2024 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:32 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में सड़क पर नग्न अवस्था में नवजात बच्ची का शव मिलने की घटना सामने आई है। बच्ची का शव किसने फेंका, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक नवजात मृत बच्ची का शव बीच सड़क पर फेंका हुआ मिला है। घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गईं। वहां लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कहने लगे। कोई नाजायज औलाद को फेंके जाने बात कह रहा था तो कोई डॉक्टर द्वारा किसी से क्लिनिक से फेंका गया बच्चा बता रहे थे। यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम जब लोग अपने-अपने काम में मशगूल थे। तभी लोगों की नजर बीच सड़क पर नग्न अवस्था में पड़ी मृत नवजात बच्ची पर गई। उसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा होने लगी। लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी मृत बच्ची के ऊपर कपड़ा डालने या फिर उसे सड़क किनारे से हटाने की जरूरत नहीं समझी। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की सहयोग से नवजात बच्ची के शव को कपड़े से ढका और सड़क से हटाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर आधे घंटे से भी अधिक समय तक लोग तमाशा देखते रहे। इस दौरान कोई बच्ची को नाजायज मां-बाप की औलाद बता रहा था तो कोई डॉक्टर के क्लीनिक की करतूत बता रहा था। वहीं, इस मामले को लेकर मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बताया तकरीबन आधा घंटा पहले किसी के द्वारा यह शव फेंका गया है। यह हरकत किसने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन