फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Youth shot in a dispute in Khagaria, condition critical

Bihar Crime: खगड़िया में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक; सूचना पर पहुंची पुलिस

Sat, 21 Jun 2025 01:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Jun 2025 01:53 PM IST
सार

Bihar: थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Youth shot in a dispute in Khagaria, condition critical
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के परबत्ता (खनुवा राका)। परबत्ता प्रखंड के खनुवा राका गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान शंभुनाथ मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में हुई है। घटना गांव स्थित जीएन बांध के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर गांव के ही एक युवक से सुशांत का झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे युवक ने सुशांत पर गोली चला दी, जो उसके पेट में जा लगी। गोली लगते ही सुशांत जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परबत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

 
पढ़ें: बेटे की हत्या केस में गवाही से पहले पिता की भी हत्या, खवासपुर पुल के नीचे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उधर, घटना के बाद से सुशांत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed