फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Main accused in Mukhiya murder case who was absconding for five years arrested

Bihar Crime: पांच साल से फरार मुखिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Tue, 20 May 2025 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 May 2025 05:29 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो खुद को बचाने के लिए उसने गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। पुलिस ने घायल रणवीर को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Main accused in Mukhiya murder case who was absconding for five years arrested
मुखिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय जिले में पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नावकोठी थाना क्षेत्र में पांच वर्षों से फरार चल रहे समसा पंचायत की मुखिया हेमा मौर्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी रणवीर महतो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान जवाबी फायरिंग में रणवीर महतो के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

विज्ञापन

रणवीर महतो पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। सोमवार को मिली खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सूचना थी कि रणवीर अपने कुछ सहयोगियों के साथ नावकोठी क्षेत्र में छिपा है। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो खुद को बचाने के लिए उसने गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। पुलिस ने घायल रणवीर को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की पुष्टि तो की है, लेकिन मीडिया को विस्तृत जानकारी देने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: लेन-देन के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, दोस्तों ने ही घर से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मुखिया हेमा मौर्य हत्याकांड?
दरअसल, समसा पंचायत जो नावकोठी थाना क्षेत्र में आता है, वहां दो प्रभावशाली परिवारों के बीच वर्षों से वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। इस विवाद ने अब तक दोनों गुटों के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली है। साल 2020 में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान यह संघर्ष एक बार फिर उफान पर आ गया। तत्कालीन मुखिया हेमा मौर्य जब अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए बुधी गंडक नदी के तट पर पहुंचीं, तभी विरोधी गुट ने पहले से रची साजिश के तहत उनके ऊपर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सैकड़ों की भीड़ के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं और वहीं पर महिला मुखिया की हत्या कर दी गई। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में रणवीर महतो मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था। हालांकि, वारदात के बाद से ही वह लगातार फरार था और पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद पकड़ में नहीं आ रहा था। इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई पर उठते सवाल
हालांकि रणवीर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, लेकिन इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में सिर्फ आरोपी के ही घायल होने पर कुछ स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानूनी दायरे में रहकर की गई है और जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed