फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Young man strangled to death in a transaction dispute in Khagaria

Bihar Crime: लेन-देन के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, दोस्तों ने ही घर से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 20 May 2025 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 May 2025 05:20 PM IST
सार

Bihar: खगड़िया जिले में 17 मई को एक युवक की हत्या उसी के दोस्तों ने कर दी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि हत्या से पहले सभी ने स्मैक का सेवन किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Young man strangled to death in a transaction dispute in Khagaria
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संसारपुर रिटायरड बांध के पास 17 मई को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान पूर्वी हरदासचक निवासी कैलाश साह के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई थी। उसके गले में बेल्ट बंधा हुआ था, जिससे स्पष्ट था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में तीन लोगों को नामजद किया था। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी और हत्या की वजह
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर  के आधार पर पुलिस ने संसारपुर गांव निवासी मनोज कुमार के पुत्र पोलो कुमार को 19 मई को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें रोहन कुमार पुत्र अभय चौधरी, निवासी संसारपुर और रोहित कुमार पुत्र रंजीत सहनी, निवासी रामगंज इन दोनों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि हत्या का कारण आपसी लेन-देन का विवाद था। मृतक और आरोपियों के बीच पहले भी पैसे के लेन-देन को लेकर तनाव था।

विज्ञापन

नशा करने के बाद की गई हत्या
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन तीनों आरोपियों ने मृतक रोहित कुमार को फोन कर घर से बुलाया था। सभी ने एक साथ बैठकर स्मैक का सेवन किया। इसी दौरान किसी लेन-देन को लेकर मृतक और आरोपी रोहित कुमार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर रोहित की पिटाई की और फिर उसी के बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की नीयत से संसारपुर रिटायरड बांध के पास फेंक दिया। हालांकि, कुछ ही घंटों में पुलिस को शव बरामद हो गया और जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शहीद राम बाबू सिंह को ‘शहीद’ का दर्जा न मिलने पर राजद का धरना, सरकार पर जमकर बरसे नेता

आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके आपराधिक रिकॉर्ड को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है। एसपी राकेश कुमार ने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसमें नशे की भूमिका भी सामने आई है। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed