फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: In Begusarai, miscreants shot and injured a farmer, two people were shot in 24 hours

Bihar Crime: बेगूसराय में बदमाशों ने किसान को गोली मारकर किया घायल, 24 घंटे में दो लोगों को मारी गोली

Fri, 20 Sep 2024 02:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Sep 2024 02:44 PM IST
सार

Begusarai Crime: बेगूसराय में बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। दरअसल, 24 घंटे में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: In Begusarai, miscreants shot and injured a farmer, two people were shot in 24 hours
घायल किसान अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के लाखों थानाक्षेत्र के भैरवार गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा गोलीबारी करने की घटना सामने आई है। इस हमले में एक किसान को दाएं पैर में गोली मार दी गई। उसके बाद घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान भैरवार गांव वार्ड-8 निवासी रामविलास सिंह के बेटे रणधीर कुमार (40) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
घायल रणधीर कुमार ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से उनके परिवार और पड़ोसी गोपाल सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जब वह मात्र 10 वर्ष के थे, तब से ही गोपाल सिंह और उनके सहयोगी इस विवाद को लेकर झगड़े और हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। आज इसी विवाद को लेकर गोपाल सिंह और उनके सहयोगियों ने अचानक रणधीर के घर पर हमला किया और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक गोली रणधीर के दाएं पैर में लगी।
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही लाखों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि इसी तरह की एक और घटना पिछले गुरुवार को भी हुई थी, जब नगर थानाक्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया था। स्कूटी पर सवार युवक राजू सिंह और उसका दोस्त ओम प्रकाश उस वक्त हमले का शिकार हुए थे, जब वे मंडल कारा में बंद अपने परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहे थे। उस घटना में भी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed