फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Father and stepmother accused of poisoning and killing girl in Lakhisarai

अमानवीयता: लखीसराय में बच्ची की जहर खिलाकर हत्या, पिता और सौतेली मां पर जान लेने का आरोप

Fri, 07 Jun 2024 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Jun 2024 04:39 PM IST
सार

Lakhisarai Crime: मृतका की मामी बबीता देवी ने कहा कि गुरुवार को उसने शाम्वी कुमारी से फोन पर बातचीत करना चाहा। तब उसका फोन परिवार के सदस्य द्वारा उठा कर कहा गया कि आपकी भगिनी शाम्वी की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है, जो करना है वह करो।

विज्ञापन
Bihar Crime: Father and stepmother accused of poisoning and killing girl in Lakhisarai
मृतका शाम्वी कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के लखीसराय में एक पिता पर दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि किशोरी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के बड़हिया रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के पास बुधवार की देर शाम को घटी। वहीं, मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार गुरुवार को दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन घर पर ताला लगाकर सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


इधर, घटना को लेकर मृतका शाम्वी कुमारी (14) की मामी बबीता देवी ने टाउन थाना को आवेदन दिया है। उसमें उन्होंने कहा कि उनके ननदोई सह शाम्हो अकबरपुर निवासी रामाश्रय सिंह के बेटे अनमोल कुमार ने अपनी दूसरी पत्नी चमचम देवी और उसके भाई कुश कुमार के साथ मिलकर शाम्वी कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि वर्ष 2011 में उसकी ननद सोनी कुमारी की भी हत्या अनमोल कुमार ने कर दी थी। बाद में बेटी शाम्वी कुमारी के पालन पोषण की दुहाई देकर बच गया। अब उसने अपनी बेटी की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन


बबीता देवी ने कहा कि गुरुवार को उसने शाम्वी कुमारी से फोन पर बातचीत करना चाहा। तब उसका फोन परिवार के सदस्य द्वारा उठा कर कहा गया कि आपकी भगिनी शाम्वी की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है, जो करना है वह करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शाम्वी कुमारी के पिता अनमोल कुमार एसएसबी में कार्यरत हैं। अनमोल कुमार ने बुधवार की शाम को अकबरपुर पहुंचकर अपनी बेटी को बड़हिया रोड स्थित डीएवी स्कूल के पास और स्थाई पता पंचवटी मोहल्ले के घर पर छोड़ दिया था। उसके बाद वह यह कह कर निकल गया कि वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर शाम शाम्वी के लापता हो जाने की बात सामने आई। उसके बाद शाम्वी के ननिहाल हलसी तरहारी में खबर दी गई। शाम्वी के मामा के बाहर होने के कारण उसकी मामी बबीता देवी ने जब पंचवटी मोहल्ला पहुंचकर खोजबीन की, तो वहां पर कोई नहीं था। बबीता देवी को पता चला कि उसकी भगिनी शाम्वी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोप है कि अनमोल कुमार ने 2011 में अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने सदर प्रखंड के साबिकपुर पंचायत के कोरिया गांव में दिवंगत सुरेश सिंह की बेटी चमचम कुमारी से शादी रचाई। सौतली मां चमचम देवी शाम्वी के साथ भेदभाव की भावना रखती थी। उन्होंने बताया कि किशोरी की मौत को लेकर आवेदन मिला, जिसके बाद घर पर पुलिस पहुंची तो सभी ताला लगाकर फरार हो गए थे। आवेदन को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed