{"_id":"66f67ff9155daba2150dc06a","slug":"bihar-crime-e-rickshaw-driver-kidnapped-and-murdered-in-begusarai-sensation-spread-after-found-dead-body-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में ई-रिक्शा चालक की अपहरण के बाद हत्या, शव मिलने से इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में ई-रिक्शा चालक की अपहरण के बाद हत्या, शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
Fri, 27 Sep 2024 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:20 PM IST
सार
Begusarai Crime: मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से अपराधियों ने शाहिद का पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद शाहिद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 तारीख से लापता एक ई-रिक्शा चालक का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है, जो बेगूसराय के नगर थानाक्षेत्र के नवाब चौक का निवासी था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शाहिद का अपहरण कर निर्मम तरीके से हत्या की गई। फिर बाद में शव को मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पानगांछी के खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शाहिद 23 सितंबर को अपने ई-रिक्शा के साथ अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पहले उसे ढूंढने की भरपूर कोशिश की। लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने 24 सितंबर को नगर थाना में शाहिद के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से अपराधियों ने शाहिद का पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उनकी लगातार की जा रही न्याय की गुहार को अनसुना किया। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को टाइगर मोबाइल पुलिसकर्मियों ने शाहिद के साथ मारपीट की थी और 10 हजार रुपये की मांग की थी। शाहिद, जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, पर पुलिस की प्रताड़ना का आरोप भी लगाया गया है। परिजनों का यह भी कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते सही तरीके से कार्रवाई की होती, तो आज शाहिद की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
शाहिद का शव पानगांछी के खेत में मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और उन्होंने शाहिद की हत्या के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अपराधियों ने शाहिद की पहले पिटाई की और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग भी पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने लगातार एसपी, डीएसपी और डीएम से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन अब तक उन्हें कोई संतोषजनक सहायता नहीं मिल पाई है।