{"_id":"66c72cb81b63ec2207015220","slug":"bihar-crime-criminals-shot-a-bike-rider-in-khagaria-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली, एक की मौत…दूसरा हुआ घायल; खगड़िया आने के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली, एक की मौत…दूसरा हुआ घायल; खगड़िया आने के दौरान हुई घटना
Thu, 22 Aug 2024 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:49 PM IST
सार
Bihar: खगड़िया में अपराधियों ने बाइक सवार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस हादसे में उसके साथ बैठा युवक जख्मी हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अभी चार दिन पहले ही शहर के अंदर एक व्यवसायी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ कि गुरुवार को एक और युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। जबकि बाइक पर उसके साथ बैठा एक अन्य युवक घायल हुआ है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र निवासी बैधनाथ राम के 42 वर्षीय पुत्र रोहित राम के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान मृतक के चचेरे भाई रघुनाथ राम के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घात लगाए अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि मृतक अपने भाई के साथ बाइक से खगड़िया की ओर आ रहा था। इसी दौरान मुफासिल थाना क्षेत्र अमनी बगडू सड़क पर पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उसकी बाइक रोक लिया। जिसके बाद उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन सदर अस्पताल आने से पहले मृतक की सांसे रुक गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि मृतक का उसी गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। इधर मुफसिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है। बहरहाल खगड़िया में जिस तरह लगातार हत्या की वारदात हो रही है वो पुलिस के लिए सिरदर्द बना है।