Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Body of missing person from Kareli village found in a well, family alleges murder

Bihar Crime: करेली गांव से लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप; जानें

Sat, 30 Aug 2025 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 04:47 PM IST
सार

Bihar: मृतक की पत्नी दयावंती देवी ने आरोप लगाया कि कैथवन गांव निवासी विनोद यादव ने उनके पति की पिटाई कर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया और कहा कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो धनेश्वर की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
Bihar Crime: Body of missing person from Kareli village found in a well, family alleges murder
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के लडैयाटांड़ थाना क्षेत्र के करेली और नैका टोला के बीच स्थित खेत में बने एक कुएं से शनिवार को लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान करेली गांव निवासी चंडी राय के 48 वर्षीय पुत्र धनेश्वर राय के रूप में हुई। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिभांशु शेखर भास्कर अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया।

विज्ञापन

लापता होने के बाद मिली लाश
धनेश्वर राय 25 अगस्त की रात लगभग 7 बजे कैथवन गांव निवासी विनोद यादव के साथ घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, धनेश्वर ने पहले घर पर खाना-पीना किया और फिर घूमने के लिए बाहर गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी दयावंती देवी ने बताया कि गांव वालों ने दोनों को रात में पुल पर बैठा देखा था। अगले दिन जब परिजन विनोद यादव के घर पहुंचे तो उसने बताया कि धनेश्वर राय आधे रास्ते से घर लौटने की बात कहकर चले गए थे। परिजनों ने 26 अगस्त को लडैयाटांड़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह मवेशी चराने गए बच्चों ने कुएं से दुर्गंध आती देख झांककर देखा, तो अंदर शव पड़ा हुआ था। कपड़े से शव की पहचान धनेश्वर राय के रूप में हुई।


पढ़ें:  हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में दोषी को कठोर कारावास, जुर्माने की सजा भी सुनाई गई

परिजनों का आरोप
मृतक की पत्नी दयावंती देवी ने आरोप लगाया कि कैथवन गांव निवासी विनोद यादव ने उनके पति की पिटाई कर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया और कहा कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो धनेश्वर की जान बचाई जा सकती थी। धनेश्वर राय मुंबई में मजदूरी का काम करते थे और करीब आठ महीने बाद 15 अगस्त को गांव लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है।

पुलिस की कार्रवाई
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 25 अगस्त को धनेश्वर राय के गायब होने की सूचना थाने में दर्ज की गई थी। 27 अगस्त को परिजनों ने आवेदन देकर विनोद यादव पर अपहरण का आरोप लगाया था। शनिवार को शव मिलने के बाद एफएसएल टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

एसपी ने बताया कि जिस व्यक्ति पर परिजनों ने शक जताया था, उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक और आरोपी के बीच पहले से विवाद था और घटना वाले दिन दोनों को साथ देखा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed