फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Couple shot over dispute regarding photos posted on Facebook and Instagram; accused arrested.

बिहार: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने की रंजिश में दंपती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 03:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 Oct 2026 03:30 PM IST
सार

बेगूसराय के बखरी में छह माह पुरानी रंजिश के चलते शनिवार रात घर में सो रहे करिश्मा कुमारी और उनके पति छोटू कुमार को गोली मार दी गई। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Bihar: Couple shot over dispute regarding photos posted on Facebook and Instagram; accused arrested.
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने को लेकर छह माह पहले हुए विवाद की रंजिश में एक दंपती को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना शनिवार की रात करीब दो बजे मौजी हरिसिंह पंचायत के मौजी थान सिंह गांव की है। घायलों की पहचान रुदल पासवान की बेटी करिश्मा कुमारी और उनके पति छोटू कुमार के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल, बेगूसराय में चल रहा है।

विज्ञापन

घर में सो रहे दंपती पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करिश्मा कुमारी और उनके पति छोटू कुमार घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि जितेंद्र कुमार ने दोनों पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौजी थान सिंह गांव निवासी माकेश्वर यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

छह माह पुराना विवाद बना हमले की वजह
इस मामले में करिश्मा की मां चंद्रकला देवी ने बखरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि करीब छह माह पहले करिश्मा की तस्वीर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने को लेकर जितेंद्र कुमार के साथ विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और स्थिति सामान्य हो गई थी।

आरोप है कि समझौते के बावजूद जितेंद्र कुमार के मन में पुरानी रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसने शनिवार की रात घर में सो रहे करिश्मा और उनके पति छोटू कुमार को गोली मार दी। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed