Bihar: माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद, ADG के बयान पर किसानों का आक्रोश बरकरार; सरकार से बर्खास्तगी की उठी मांग
Bihar: राजद किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारी किसानों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। सरकार को बताना चाहिए कि क्या किसान अब अपराधी हो गए हैं, जो अधिकारी उन्हें इस तरह से संबोधित कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बढ़ते अपराध पर दिए गए विवादित बयान को लेकर एडीजी कुंदन कृष्णन लगातार घिरते जा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर किसानों से माफी मांगी और कहा कि उनका आशय किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे खुद एक किसान परिवार से आते हैं और उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।हालांकि, इस सफाई और माफी के बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। राजद किसान मोर्चा के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए मांग की है कि एडीजी को पद से हटाया जाए।
राजद किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारी किसानों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। सरकार को बताना चाहिए कि क्या किसान अब अपराधी हो गए हैं, जो अधिकारी उन्हें इस तरह से संबोधित कर रहे हैं। यह केवल किसानों का नहीं, बल्कि पूरी ग्रामीण व्यवस्था का अपमान है। विपक्षी दलों और किसान संगठनों का आरोप है कि राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों की उपेक्षा कर रहे हैं और इस मानसिकता का असर अब सार्वजनिक बयानों में भी दिखने लगा है।
पढ़ें: अर्धनग्न अवस्था में महिला का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि एडीजी कुंदन कृष्णन ने कुछ दिन पहले एक बयान में कथित तौर पर किसानों की तुलना अपराधियों से कर दी थी। इस बयान के सामने आते ही राज्यभर में विरोध शुरू हो गया था। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया, साथ ही उन्होंने किसानों से माफी भी मांगी थी। फिलहाल यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है और सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है कि वह संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कदम उठाए।
एडीजी कुंदन कृष्णन के बयान के बाद गरमाई सियासत, रोहतास में राजद का विरोध प्रदर्शन
बिहार के एडीजी कुंदन कृष्णन ने हाल ही में प्रदेश में हो रही लगातार आपराधिक घटनाओं को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था। उनके इस बयान की प्रदेश के तमाम राजनीतिक दलों ने तीखी आलोचना की थी। अब एक बार फिर इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के किसान सेल ने जिला मुख्यालय सासाराम में विरोध प्रदर्शन किया।
नगर भ्रमण कर लगाए गए नारे
राजद किसान सेल की रोहतास जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे से एक मार्च निकाला। इस मार्च में शामिल सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने करगहर मोड़, काली स्थान होते हुए जिला समाहरणालय के समीप विरोध जताया और सरकार विरोधी नारे लगाए।