Bihar: गंगा में मिला युवक का शव, गोली मारकर हत्या की आशंका; परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम
Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही यातायात डीएसपी प्रभात कुमार रंजन, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार और जिला खुफिया इकाई प्रभारी चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सैयद इमरान मसूद भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के पूरबसराय थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक मोहल्ले से लापता युवक का शव गंगा नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मोहम्मद कमरुद्दीन के 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रुस्तम के रूप में हुई है, जो 17 जून की शाम पांच बजे से लापता था।
18 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कष्टहरणी गंगा घाट के पास पुलिस को युवक का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो पाने पर पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की, जिसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान की।
परिजन शव की शिनाख्त के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और शव को घर ले आए। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना परिजनों की जानकारी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इसी को लेकर परिजन आक्रोशित हो उठे और शव को लेकर लाल बहादुर शास्त्री चौक पर पहुंच गए।
वहां उन्होंने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया और बांस-बल्ला लगाकर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
पढ़ें: 'महागठबंधन की जीत हुई तो तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री', भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य
घटना की जानकारी मिलते ही यातायात डीएसपी प्रभात कुमार रंजन, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार और जिला खुफिया इकाई प्रभारी चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सैयद इमरान मसूद भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी की पहल के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया। यह जाम शाम 8:30 बजे से रात 9:45 बजे तक रहा।
मृतक मोहम्मद रुस्तम मजदूरी करता था। वह छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। घर में उसकी मौत से मातम पसरा हुआ है। पिता मोहम्मद कमरुद्दीन, बहनें रूमेधा खातून, शहनाज परवीन, नाज परवीन, भाई जफरुद्दीन उर्फ टिंकू, मोहम्मद शमशेर, भाभी मासूमा खातून और बड़ी अम्मी महरून निशा समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए।