फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics News: Tejashwi Will Be CM if Mahagathbandhan Wins CPI-ML Chief Dipankar Bhattacharya

Bihar Politics: 'महागठबंधन की जीत हुई तो तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री', भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य

Wed, 18 Jun 2025 07:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 07:09 PM IST
सार

Bihar: दीपंकर भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा फिर से नीतीश कुमार ही होंगे और कहा कि बीजेपी के लिए नीतीश एक मजबूरी हैं। अगर वो मजबूरी में नहीं होते तो बीजेपी के हाथों लोकसभा चुनाव से पहले ‘हाईजैक’ नहीं होते। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Politics News: Tejashwi Will Be CM if Mahagathbandhan Wins CPI-ML Chief Dipankar Bhattacharya
दीपंकर भट्टाचार्य व तेजस्वी यादव - फोटो : Facbook profile

विस्तार

भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि अगर बिहार में अगला विधानसभा चुनाव महागठबंधन जीतता है, तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू में कही। दीपंकर भट्टाचार्य ने बताया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन का चेहरा हैं और जनता उन्हें ही मुख्यमंत्री के रूप में देखती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाकपा (माले) इस बार 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को 19 सीटें मिली थीं, जिनमें से उसने 12 पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

जब उनसे पूछा गया कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में अगर भाकपा (माले) को ज्यादा सीटें मिलतीं, तो महागठबंधन सरकार बना सकता था। कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं, लेकिन वह सिर्फ 19 पर जीती। हमें 19 सीटें मिलीं और हमने 12 पर जीत हासिल की। दीपंकर ने कहा कि जहां भाकपा (माले) मजबूत है, वहां आरजेडी और कांग्रेस को भी फायदा मिलता है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अब 24 से 25 जिलों में मजबूत उपस्थिति रखती है और अगर इन जगहों से चुनाव लड़ती है तो परिणाम में बदलाव ला सकती है।

विज्ञापन

क्या भाकपा (माले) को कांग्रेस के बराबर सीटें मिलनी चाहिए? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस की जमीन पर पकड़ बिहार में कमजोर है, लेकिन वह राष्ट्रीय पार्टी है और विपक्ष की मुख्य ताकत भी। वहीं, भाकपा (माले) बिहार में जमीनी संगठन के लिए जानी जाती है। हम चाहते हैं कि महागठबंधन के सभी घटक दलों की ताकत का सही इस्तेमाल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी का चेहरा जनता के लिए पहले ही घोषित है। अब घोषित और अघोषित में फर्क नहीं रह गया है। महागठबंधन की जीत हुई तो मुख्यमंत्री तेजस्वी ही होंगे।


पढ़ें: लंबित मामलों पर सख्त हुए मंत्री संजय सरावगी, कहा- मामलों के निपटारे में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

दीपंकर भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा फिर से नीतीश कुमार ही होंगे और कहा कि बीजेपी के लिए नीतीश एक मजबूरी हैं। अगर वो मजबूरी में नहीं होते तो बीजेपी के हाथों लोकसभा चुनाव से पहले ‘हाईजैक’ नहीं होते। प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह अब बीजेपी की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रहे हैं और लोगों में अब उनके लिए पहले जैसा उत्साह नहीं बचा है।

जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की घोषणा पर उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले तो जातिगत जनगणना के खिलाफ थी, लेकिन अब बिहार चुनाव को देखते हुए यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि बीजेपी कहती कुछ है, करती कुछ और है। उन्होंने यह भी कहा कि जातिगत जनगणना के साथ-साथ आरक्षण की सीमा बढ़ाई जानी चाहिए और निजी क्षेत्र में भी आरक्षण मिलना चाहिए। वाम दलों की एकता पर उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य अंतिम हो सकता है, लेकिन अभी जरूरत है कि सभी वाम दलों में बेहतर तालमेल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed