Bihar: छत पर सोते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bihar: ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ऊपर से खतरनाक हाईवोल्टेज तार गुजरता है। इसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत सारोबाग आदमपुर गांव में छत पर सोते समय हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रमोद मंडल, पिता रथी मंडल के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद मंडल अपने घर की छत पर सोए हुए थे। शनिवार रात नींद में उठने के दौरान उनका हाथ छत के पास से गुजर रहे 440 वोल्ट के हाईवोल्टेज तार से स्पर्श में आ गया। करंट लगते ही वे छटपटाने लगे। परिजन तत्काल उन्हें लेकर स्थानीय क्लिनिक पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी बिंदु देवी, बेटी सविता कुमारी (13), और तीन बेटे प्रशांत कुमार (15), शिवम (8) व किशन (6) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पढ़ें: 'ट्रांसपोर्ट एक्ट खतरनाक, ड्राइवर पर भारी जुर्माना और सजा गलत', समस्तीपुर में बोले सीपीआईएम विधायक
घटना की सूचना मिलते ही स्वच्छता पर्यवेक्षक शिव शंकर चौधरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि विद्युत विभाग मुआवजा नहीं देता, ऐसे में पोस्टमार्टम कराने का कोई औचित्य नहीं है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ऊपर से खतरनाक हाईवोल्टेज तार गुजरता है। इसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विभाग से मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने और तत्काल तार को हटाने की मांग की है।