फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Transport Act is dangerous, heavy fines and punishment on drivers are wrong said CPIM MLA

Bihar: 'ट्रांसपोर्ट एक्ट खतरनाक, ड्राइवर पर भारी जुर्माना और सजा गलत', समस्तीपुर में बोले सीपीआईएम विधायक

Sun, 20 Jul 2025 08:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Jul 2025 08:07 PM IST
सार

Bihar: विधायक अजय कुमार ने कहा कि अगर कोई सड़क दुर्घटना होती है तो ड्राइवर पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा, जिसमें उसे 10 साल की सजा और 15 लाख रुपये तक का जुर्माना झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
Bihar: Transport Act is dangerous, heavy fines and punishment on drivers are wrong said CPIM MLA
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीपीआईएम विधायक अजय कुमार ने शनिवार को समस्तीपुर में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए ट्रांसपोर्ट एक्ट को खतरनाक करार दिया। वे ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन

विधायक अजय कुमार ने कहा कि अगर कोई सड़क दुर्घटना होती है तो ड्राइवर पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा, जिसमें उसे 10 साल की सजा और 15 लाख रुपये तक का जुर्माना झेलना पड़ेगा। ऐसे में कोई ट्रक चलाने के लिए तैयार ही नहीं होगा। ट्रांसपोर्ट सेक्टर को बर्बाद करने वाला यह एक्ट अव्यावहारिक और अन्यायपूर्ण है।

विज्ञापन


पढ़ें: मधेपुरा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, ससुराल आया था पत्नी को विदा कराने; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोटर व्यवसाय संघ की यह मांग वाजिब है कि जो राजनीतिक पार्टी उनके मुद्दों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी, वे आगामी चुनाव में उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने आंदोलन की भी बात कही और कहा कि संघ यदि कोई आंदोलन करता है तो हम पूरी ताकत से उसके साथ खड़े होंगे।

इस दौरान अजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने मोतिहारी में पीएम द्वारा की गई घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने जितनी भी घोषणाएं की हैं, वह अब तक पूरी नहीं हुईं। अगर वे पूरी हो गई होतीं, तो आज भारत दुनिया में सबसे आगे होता। दरअसल, प्रधानमंत्री सिर्फ 'घोषणामंत्री' बनकर रह गए हैं। चुनाव से पहले वादे करते हैं और चुनाव के बाद सब जुमला साबित होता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed