फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Uncle beaten up due to nephew's love, girl's family members stabbed and injured him

Bihar News: भांजे की मोहब्बत ने मामा को पहुंचाया अस्पताल; पहले चाकुओं से गोदा, फिर दाग दीं गोलियां

Tue, 13 Feb 2024 05:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: पीड़ित शहादत अंसारी ने बताया कि बीती देर रात हम चौक पर सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी लड़की पक्ष के सात लोगों ने घेर लिया और जमकर लाठी-डंडे से मारपीट और चाकूबाजी करने लगे। उससे भी मन नहीं भरा तो जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Begusarai: Uncle beaten up due to nephew's love, girl's family members stabbed and injured him
अस्पताल में इलाजरत मो. शहादत अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, चाकूबाजी और गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। इस घटना में चाकू लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मारपीट में एक युवती मामूली रूप से घायल हो गई। घायल व्यक्ति का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल की है। घायल व्यक्ति की पहचान साहेबपुर कमाल वार्ड नंबर 7 निवासी मो. शहादत अंसारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घायल मो. शहादत अंसारी ने बताया कि 15 दिन पहले मेरे भांजे को गांव की ही लड़की से प्रेम हो गया। फिर दोनों ने गांव से भाग कर कहीं और जाकर शादी कर ली। इसे लेकर लड़की पक्ष द्वारा जबरन घर पर चढ़कर गाली-गलौज और मारपीट की घटना को पहले भी अंजाम दिया गया था। लड़की पक्ष द्वारा जबरन लड़की को खोजने की बात कही जाती थी।
विज्ञापन


शहादत अंसारी ने बताया कि बीती देर रात हम चौक पर सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी लड़की पक्ष के सात लोगों ने घेर लिया और जमकर लाठी-डंडे से मारपीट और चाकूबाजी करने लगे। उससे भी मन नहीं भरा तो जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कई जगह चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और जैसे गोली चलानी शुरु की तो किसी तरह मैंने उस जगह से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल घायल अवस्था में मो. शहादत अंसारी का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घायल मो. शहादत अंसारी ने आरोप लगाया कि साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को सूचना देने के कई घंटे के बाद मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed