फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   begusarai teghra unidentified girl body found zamindari bandh pidhouli police investigation

बिहार: बेगूसराय में बांध किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश, एक हफ्ते में दूसरा शव मिलने से सनसनी

Tue, 15 Sep 2026 01:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 15 Sep 2026 01:10 PM IST
सार

बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीढौली पंचायत में जमींदारी बांध के किनारे मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
begusarai teghra unidentified girl body found zamindari bandh pidhouli police investigation
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीढौली पंचायत स्थित डिहबार बाबा थानघाट के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जमींदारी बांध के किनारे एक अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। सुबह की सैर और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दौड़ लगाने निकले युवाओं की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पंचायत के मुखिया अनुराग कुमार सन्नी को दी। मुखिया ने तत्काल तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

विज्ञापन

दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा शव

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि युवती का शव पानी के बहाव के साथ बहकर यहां तक पहुंचा होगा। हालांकि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह हत्या है, हादसा है या मौत के पीछे कोई और वजह है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन


मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवती ने चेकदार फुल शर्ट और कार्गो फुल पैंट पहन रखी थी। उसकी कमर में स्टॉल भी लिपटा हुआ था। शव की पहचान नहीं होने से पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके परिजनों तक पहुंचने की है। वहीं, ग्रामीण भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर युवती कौन थी और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी अज्ञात युवती का शव मिलने से बढ़ी चिंता

इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले भी तेघड़ा थाना क्षेत्र की आधारपुर पंचायत के बिनलपुर में एक अज्ञात युवती का शव मिला था। उस शव की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

एक सप्ताह के भीतर दूसरी अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस फिलहाल दोनों मामलों में शवों की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस जांच के बाद खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि दोनों युवतियां कौन थीं, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनके परिवार आखिर कहां हैं। पुलिस शवों की पहचान कराने के साथ आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed