{"_id":"66c6ea2e666ccdddc10c63d6","slug":"begusarai-news-while-bringing-fodder-a-young-man-was-bitten-by-a-poisonous-snake-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai News: चारा लाते समय युवक को जहरीले सांप ने काटा, झाड़ फूंक के चक्कर में हुई मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai News: चारा लाते समय युवक को जहरीले सांप ने काटा, झाड़ फूंक के चक्कर में हुई मौत; परिजनों में कोहराम
Thu, 22 Aug 2024 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:05 PM IST
सार
Begusarai: बेगूसराय में एक बार फिर सर्पदंश का शिकार एक युवक की झाड़ फूंक के चक्कर में मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है।
विज्ञापन
चारा लाते समय युवक को जहरीले सांप ने काटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले धर्मवीर यादव के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि आज वह अपने घर से खेत पर पशु चारा लेने के लिए गया था। पशु चारा लेकर जब घर लौटा तो इस दौरान उसे विषैले सांप ने काट लिया था।
विज्ञापन
सांप काटने के बाद उसे इलाज की जगह परिजन झाड़फूंक करने के लिए ले गए। झाड़ फूंक करने के दौरान युवक की तबीयत और काफी बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियापुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियापुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया है कि विषैले सांप काटने से युवक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन