{"_id":"65d5a19b9181423a9a0b428e","slug":"begusarai-news-villagers-beat-young-man-fiercely-over-younger-brother-s-love-affair-seriously-injured-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छोटे भाई के प्रेम प्रसंग को लेकर ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छोटे भाई के प्रेम प्रसंग को लेकर ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Wed, 21 Feb 2024 12:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:39 PM IST
सार
Begusarai Hindi News: बरौनी थाना प्रभारी ने बताया है कि मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित राहुल कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर प्रेम प्रसंग की वजह से दबंगों ने युवक (प्रेमी) के भाई को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट की है। पीड़ित की पहचान बिहट निवासी राज किशोर झा के बेटे राहुल कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि वह बरौनी रिफाइनरी में ठेकेदार के अंतर्गत काम करता है। मंगलवार की शाम वह काम से वापस लौट रहा था। उसी दौरान गांव के ही पंकज सिंह उर्फ कारू सिंह ने उसे पकड़ लिया और अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
राहुल कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई और पंकज सिंह की बेटी का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार दोनों घर से फरार हो चुके हैं। लेकिन महीने दो महीने के बाद वापस आ जाते थे। उसके बाद राहुल कुमार और उसके परिजन युवती को उसके अभिभावकों को सौंप देते थे।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि इस बार 17 फरवरी को उसका भाई घर से भाग गया और उसके दो दिन बाद वह युवती भी घर से भाग गई। बेटे के भागने की जानकारी राज किशोर झा ने पंकज सिंह को दी थी और उन्हें सतर्क किया था कि एक बार फिर उनका लड़का भाग गया है, अतः अपनी बेटी का ध्यान रखें। लेकिन दो दिन बाद युवती भी भाग गई। उसके बाद से कारू सिंह, राहुल कुमार और उसके परिवार के लोगों पर युवक का मोबाइल नंबर देने और उसे बुलाने का दबाव बना रहा था। लेकिन राहुल कुमार और उसके परिजनों को घर से भागे हुए युवक युवती की कोई जानकारी नहीं थी। इसी बात से आक्रोशित होकर मंगलवार की शाम पंकज सिंह ने राहुल कुमार की जमकर पिटाई कर दी।
फिलहाल इस मामले को लेकर बरौनी थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, बरौनी थाना प्रभारी ने बताया है कि मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।