Bihar News: होली के दिन सर्पदंश से नाबालिग लड़की की मौत, ग्रामीणों ने सांप का भी किया अंतिम संस्कार
Begusarai News: मृतका के पिता दिलीप सदा ने बताया कि हम गाड़ी की तलाश करते रह गए, इसलिए अस्पताल समय पर नहीं पहुंच सके। झाड़-फूंक में ही समय निकल गया। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां सांप के काटने से 16 वर्षीय सोनम कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के दिलीप सदा की बेटी के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब सोनम होली की सफाई के दौरान घर के कोठी के पास छिपे सांप के संपर्क में आ गई और उसने उसे डस लिया।
झाड़-फूंक में गया कीमती समय
जानकारी के मुताबिक, सांप के काटते ही सोनम ने अपनी स्थिति परिजनों को बताई। परिजन पहले तो घबराए, फिर गांव के लोगों की मदद से सांप को मार डाला। लेकिन इसके बाद बजाए अस्पताल ले जाने के, लड़की को झाड़-फूंक कराने ओझा-गुणी के पास ले जाया गया। एक जगह जब राहत नहीं मिली तो दूसरी जगह, फिर तीसरी जगह लेकर घूमते रहे। परिजनों को यह उम्मीद थी कि झाड़-फूंक से सुधार हो जाएगा, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई और किसी समय सोनम ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime:पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इलाज के दौरान मौत; आखिर क्या थी वारदात की वजह
जागरूकता की कमी बनी मौत की वजह
मृतका के पिता दिलीप सदा ने बताया कि हम गाड़ी की तलाश करते रह गए, इसलिए अस्पताल समय पर नहीं पहुंच सके। झाड़-फूंक में ही समय निकल गया। मुखिया पवन सदा ने भी घटना की पुष्टि कर कहा कि जागरूकता की कमी के कारण सोनम की जान नहीं बच पाई। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के दौरान कोठी के नीचे छिपे सांप को सोनम नहीं देख सकी, जिससे वह उसका शिकार हो गई।
सांप का भी किया गया अंतिम संस्कार
इस पूरे हादसे में एक विचित्र और भावनात्मक पहलू यह रहा कि ग्रामीणों ने जिस सांप ने लड़की को काटा था, उसका भी दाह संस्कार सोनम के साथ ही किया गया। मृतका के साथ सांप को भी चिता में शामिल कर दिया गया, जो ग्रामीण परंपरा और अंधविश्वास का उदाहरण माना जा रहा है। गांव वालों का मानना था कि जिस जीव ने जान ली है, उसका भी वही हश्र होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मुंगेर Asi हत्याकांड:मुठभेड़ वाली जगह पर क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन मौजूद, बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल
जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से हुआ पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक पहुंची तो वे तुरंत सोनम के घर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.