{"_id":"66979d35e3df993c710c1a85","slug":"begusarai-news-brutal-murder-of-a-tenth-class-girl-student-body-found-hanging-in-cemetery-of-bansbari-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में दसवीं की छात्रा की निर्मम हत्या, बांसबाड़ी के कब्रिस्तान में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में दसवीं की छात्रा की निर्मम हत्या, बांसबाड़ी के कब्रिस्तान में लटका मिला शव
Wed, 17 Jul 2024 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:00 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में दसवीं की छात्रा की निर्मम हत्या करके शव कब्रिस्तान में टांग दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में दसवीं कक्षा की छात्रा को अज्ञात अपराधी ने निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बांसबाड़ी स्थित कब्रिस्तान में टांग दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पिपर गांव की है। मृत छात्रा की पहचान नारायण पिपर गांव निवासी मोहम्मद मुस्तफा का बेटी नजन परवीन के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात अपराधियों ने दसवीं कक्षा की छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उसके बाद शव को एक बांसबाड़ी स्थित कब्रिस्तान में टांग दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा की हत्या किस कारण से की गई है। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि छात्रा को निर्मम तरीके से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस अभी कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। गौरतलब है कि आज मुहर्रम को लेकर एक तरफ जहां मुस्लिम समाज द्वारा मुहर्रम मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर मुस्लिम छात्रा की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन