फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: A woman was crushed to death due to fall of boundary wall pillar and gate

Bihar News: चारदीवारी का पिलर और गेट गिरने से एक महिला की दबकर मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Fri, 29 Mar 2024 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Mar 2024 01:56 PM IST
सार

Begusarai News: नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आज सुबह चारदीवारी का पिलर गिरने से उससे दबकर एक महिला की मौत की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Begusarai News: A woman was crushed to death due to fall of boundary wall pillar and gate
घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार की अहले सुबह चारदिवारी की दीवार गिरने से नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड की है। मृत महिला की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर निवासी राम विजय की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अनीता देवी डाक बंगला रोड पर सड़क किनारे कपड़े की दुकान लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। शुक्रवार की अहले सुबह जैसे ही महिला चारदिवारी के नजदीक पहुंची और दुकान लगा रही थी। उसी वक्त किसी कारणवश चारदिवारी में लगा पिलर और गेट दोनों एक साथ गिर गए, जिससे दबकर अनीता देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन




वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंचकर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस आगे की छानबीन करने में जुट गई है। वहीं, उक्त घटना के बाद मृतका अनीता देवी के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आज सुबह चारदीवारी का पिलर गिरने से उससे दबकर एक महिला की मौत की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed