फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Miscreants set fire to bullet bike for not paying extortion money of Rs 5 lakh, police deployed

Bihar Crime: बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी न देने पर बुलेट बाइक में लगाई आग, गांव में पुलिस तैनात

Wed, 02 Apr 2025 07:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Apr 2025 07:50 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी न देने पर बुलेट बाइक में आग लगा दी, जिससे तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
Begusarai: Miscreants set fire to bullet bike for not paying extortion money of Rs 5 lakh, police deployed
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रंगदारी न देने पर खुलेआम आगजनी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वन्द्वार गांव का है, जहां हथियार से लैस बदमाशों ने पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर एक बुलेट बाइक में आग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक जलती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: राजद अध्यक्ष लालू यादव दिल्ली रवाना, पहली बार निकले तो एयरपोर्ट की जगह ले जाया गया था अस्पताल
विज्ञापन

 
रंगदारी की मांग, फिर मारपीट और आगजनी
घटना को लेकर पीड़ित पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे मोनू उर्फ लक्ष्मीकांत गौतम के मोबाइल पर गांव के ही कन्हैया कुमार ने फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। जब पैसे देने से इनकार किया गया, तो बदमाशों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पुरुषोत्तम सिंह जब अपने हार्डवेयर की दुकान बंद कर बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कन्हैया कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए 7,500 रुपये और सोने की चेन छीन ली। पीड़ित के अनुसार, कन्हैया कुमार के परिवार के सदस्य भी इस घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर बाइक में लगाई आग
मारपीट के बाद आरोपियों ने पुरुषोत्तम सिंह की बुलेट बाइक पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में बुलेट धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग सहमे हुए हैं।

 
घटना की जानकारी मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव में कैंप शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव में पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लेकर पहले भी शिकायतें मिली थीं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर; तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 27 लोग गिरफ्तार
 
दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में लगातार गश्त बढ़ा दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि गांव में शांति बनी रहे। फिलहाल ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है और वे प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed