फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Giriraj Singhaccuses opposition of horse trading regarding Khela; Demanded CBI investigation

Bihar News: केंद्रीय मंत्री ने ‘खेला’ को लेकर विपक्ष पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप; CBI जांच की मांग की

Tue, 13 Feb 2024 12:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Feb 2024 12:45 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने खेला को लेकर विपक्ष पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इसके साथ ही गिरिराज ने सूर्य नमस्कार, ममता बनर्जी और आस्था स्पेशल पर हुई पत्थरबाजी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Begusarai: Giriraj Singhaccuses opposition of horse trading regarding Khela; Demanded CBI investigation
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। दरअसल, गिरिराज सिंह ने नई सरकार के गठन से पहले विपक्ष द्वारा खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस पर व्यापक पैमाने पर विधायकों को प्रलोभन देने का काम किया गया था। अब इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हों, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


'हाल में तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने वाले हैं'
भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार जो तेजस्वी यादव द्वारा खेला होने का संकेत किया जा रहा था, वह खरीद-फरोख्त से ही संबंधित था। जहां तक खेला होने की बात है तो एनडीए ने सदन में बहुमत सिद्ध कर साबित कर दिया कि आखिर खेला करने वालों की मंशा क्या थी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि मोदी इसकी क्या गारंटी लेंगे कि नीतीश कुमार फिर पलटी नहीं मारेंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी यह गारंटी अवश्य दे सकते हैं कि हाल में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


'सूर्य नमस्कार एक योग है'
वहीं, उन्होंने सूर्य नमस्कार को लेकर एक खास समुदाय के द्वारा आपत्ति जताने पर कहा कि आज कुछ कट्टरपंथी लोग सूर्य नमस्कार के बहाने बच्चों को स्कूल जाने की मनाही कर रहे हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि उनके मजहब में यह बात नहीं लिखी है। जबकि सूर्य नमस्कार एक योग है और आज विश्व के अधिकांश देशों ने योग को प्राथमिकता दी है। अतः ऐसे लोग भ्रम फैलाने का काम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वे महिला के नाम पर कलंक हैं'
वहीं, उन्होंने बंगाल की ममता बनर्जी नीत तृणमूल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि बंगाल की मुख्यमंत्री खुद एक महिला होते हुए महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहीं। वे महिला के नाम पर कलंक हैं। ममता सरकार के द्वारा एक खास समुदाय के लोगों को सिर्फ बढ़ावा दिया जा रहा है और वोट बैंक की राजनीति की जा रही है।


'कट्टरपंथी कुकृत्य कर रहे हैं'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र में आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज कई ऐसे मुसलमान हैं जो रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं और राम कथा में भी भाग ले रहे हैं। लेकिन कुछ कट्टरपंथियों द्वारा ऐसे कुकृत्य किए जा रहे हैं जो आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं। इससे कुछ होने वाला नहीं है। लोगों की आस्था प्रभु श्री राम से जुड़ी है और जुड़ी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed