{"_id":"660ffc71c9e519908d02ce79","slug":"begusarai-during-vehicle-checking-two-youths-riding-a-bike-hit-two-policemen-asi-s-condition-critical-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एएसआई की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एएसआई की हालत नाजुक
Fri, 05 Apr 2024 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:58 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी हल्की चोट आई। फिलहाल एएसआई की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एएसआई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के धर्मगांछी के पास की है। घायल एएसआई की पहचान खोदावंदपुर में पदस्थापित विवेक कांत शेखर और एक पुलिसकर्मी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर खोदावंदपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर धर्मगांछी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक बड़ी तेज रफ्तार से जा रहे थे। तभी एएसआई विवेक कांत शेखर ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एएसआई विवेक कांत शेखर और एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि भाग रहे दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन