फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai Crime: Fearless criminals strangled driver to death, body found in car

Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने ड्राइवर की गला दबाकर की हत्या, गाड़ी में ही मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

Wed, 30 Oct 2024 01:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Oct 2024 01:45 PM IST
सार

Begusarai Crime: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक ड्राइवर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गाड़ी में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Begusarai Crime: Fearless criminals strangled driver to death, body found in car
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के बलिया थानाक्षेत्र के मिर्जापुर के पास बेखौफ अपराधियों ने एक ड्राइवर की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक ड्राइवर की पहचान बलिया थानाक्षेत्र के हसनपुर दियारा निवासी दिवंगत किशन देव सिंह के बेटे बालमुकुंद सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि बालमुकुंद सिंह सोमवार सुबह अपनी मैजिक गाड़ी लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की और उनके मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बालमुकुंद का शव उनकी मैजिक गाड़ी में पड़ा हुआ है। अपराधियों ने गले में फंदा डालकर उनकी निर्मम हत्या कर दी और गाड़ी में ही शव को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन



 
मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही राकेश सिंह पर लगाया है। परिजनों के अनुसार, बालमुकुंद ने राकेश को 70 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसे वापस लेने के लिए वह अक्सर राकेश से संपर्क में रहते थे। लेकिन राकेश सिंह पैसा वापस करने में टालमटोल कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी पैसे के लेन-देन के चलते राकेश सिंह ने बालमुकुंद की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और राकेश सिंह समेत सभी संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बलिया थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हत्या का मामला गंभीर है और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

 
बालमुकुंद सिंह के परिवार का भरण-पोषण उनकी मैजिक गाड़ी चलाने से ही होता था। उनकी मौत से परिवार का आर्थिक आधार छिन गया है। परिजन दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed